{"_id":"6ab281259ca20d9b410649a4","slug":"solan-news-seniour-citizens-solan-news-c-176-1-sln1010-179729-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वरिष्ठ नागरिकों को दी अधिकारों, सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वरिष्ठ नागरिकों को दी अधिकारों, सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
नालागढ़ काॅलेज में वरिष्ठ नागरिक मिलन और जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नालागढ़ कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक मिलन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि काॅलेज के प्राचार्य डॉ. ललित गुलेरिया रहे। तहसील कल्याण अधिकारी करण ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करना, पीढ़ियों के अंतर को कम करना तथा युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और उनके प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी छात्रों की ओर से किया गया। एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर कर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने विचारों से युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित किया। कमांडर सुच्चा सिंह ने सेना में अपने 40 वर्ष के अनुभव साझा किए। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा व नालागढ़ पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष नरेश घई, नालागढ़ साहित्य कला मंच के संस्थापक एवं संरक्षक यादव किशोर गौतम, अध्यक्ष हरिराम धीमान, उपाध्यक्ष अदित कंसल व अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा उपनिदेशक निर्मल पुरी, पूर्व एसडीएम रामेश्वर दास, तारेंद्र पाल वैद्य नराता राम, हरिओम चंदेल, चंद्रमणि धीमान, रणजोध सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।