{"_id":"60fefdd88ebc3e584206e2d0","slug":"solan-mc-to-fine-rupees-25-thousand-for-littering-on-roadside-solan-news-sml3781871113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर 25 हजार तक जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर 25 हजार तक जुर्माना
विज्ञापन
सोलन में कोटलानाला के समीप लगे केबिन से बाहर निकली गंदगी व निगम की ओर से जारी चेतावनी। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर नगर निगम अब 25 हजार रुपये जुर्माना ठोकेगा। तीन से ज्यादा चालान कटने पर बिजली-पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। सोमवार को सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर से नगर निगम के सफाई कर्मचारी गीला और सूखा कूड़ा छांट रहे थे।
वार्ड-11 में कोटलानाला से डाइट जाने वाले मार्ग पर खुले में गंदगी फैली रही। डोर-टू-डोर योजना के तहत लगाए केबिन से गंदगी बाहर निकली थी। हालांकि निगम ने केबिन में कूड़ा नहीं डालने के निर्देश वहीं लिखे हैं। अब निगम कूड़ा बाहर फेंकने पर 200 रुपये से 25 हजार तक जुर्माना करेगा। इस बीच तीन से अधिक बार चालान काटे जाने पर बिजली-पानी भी काट दिया जाएगा।
नगर निगम सफाई पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अधिकतर जगहों पर रात के समय खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। निगम कर्मियों को गीला-सूखा कूड़ा अलग करना पड़ रहा है। अब कूड़ा फेंकने पर 200 से लेकर 25 हजार तक जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बिजली-पानी भी काटा जा सकता है।