{"_id":"5f906e058ebc3e9bfa0cd444","slug":"solan-mc-constitutes-teams-to-remove-encroachments-from-the-city-solan-news-sml349070129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर नप और व्यापारियों में छिड़ी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर नप और व्यापारियों में छिड़ी जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद और कारोबारियों के बीच जंग छिड़ गई है। एक ओर व्यापारी नगर परिषद की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। वहीं, अतिक्रमण हटाने को लेकर बुधवार को नप ने स्पेशल टीम का गठन कर लिया। किसी व्यापारी ने नप की इस कार्रवाई में बाधा पहुंचाई तो नप प्रशासन व्यापारियों के खिलाफ हाई कोर्ट में दस्तक देगा। अतिक्रमण पर लगातार विरोध को लेकर नप प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। रविवार को चालान काटने के बाद नप टीम की कार्रवाई पर जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।
मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन में व्यापारी काली दिवाली मनाने का एलान कर चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि दोबारा नप टीम दुकानदारों को परेशान करने पहुंची तो शहर में किसी व्यक्ति को दूध, पानी तक नहीं मिलेगा। व्यापारियों ने नप टीम की कार्रवाई को लेकर बाजारों को बंद करने का एलान कर दिया है। बीते दिनों बाईपास पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नप टीम को वापस कार्यालय दौड़ा दिया था। इसके बाद मंगलवार को बाजारों में अतिक्रमण हटाने पर बवाल मच गया।
उधर, नगर परिषद के ईओ ललित ने कहा कि जिलाधीश केसी चमन के आदेशों के बाद शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की थी। इसे लेकर नप ने स्पेशल टीम बनाई है। हर बार अतिक्रमण हटाने पर दुकानदार नप टीम से भिड़ जाते हैं। नप की टीम दोबारा मालरोड बाजार और अन्य जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। यदि किसी व्यापारी ने कार्रवाई में बाधा डाली तो व्यापारी के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर जारी रहेगी कार्रवाई : डीसी
उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि नगर परिषद को अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों में व्यापार के नाम पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोलन मालरोड, बाजार सहित पूरे शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के विरोध में व्यापारी दुकानें बंद कर सकते हैं लेकिन शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।