फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan Library to be developed into a digital library.

Solan News: डिजिटल पुस्तकालय के रूप में विकसित होगी सोलन लाइब्रेरी

Mon, 24 Aug 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 24 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को केंद्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन में एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग महाराष्ट्र की प्रो. शालिनी लहितकर ने की। प्रो. शालिनी लहितकर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन को आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय के रूप में विकसित करना तथा आधुनिक पुस्तकालय सुविधाओं एवं डिजिटल सेवाओं के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पुस्तकालय कर्मियों में जागरूकता पैदा करना है।
उन्होंने डिजिटल युग में पुस्तकालयों की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला तथा पुस्तकालयों को समाज एवं उपयोगकर्ताओं से जोड़ने में एडवोकेसी एवं आउटरीच गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पुस्तकालयों में आधुनिक तकनीक अपनाने तथा उपयोगकर्ता-केंद्रित डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। दीपांजन चटर्जी ने पुस्तकालयों के बुनियादी ढांचे, तकनीक एवं सेवाओं को सुदृढ़ करने में राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन की जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोलन में प्रस्तावित आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय से डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने, बुनियादी ढांचे में सुधार, सूचना संसाधनों तक बेहतर पहुंच तथा दुर्लभ पुस्तकों, पांडुलिपियों एवं अन्य मूल्यवान संसाधनों के संरक्षण एवं पहुंच को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। केंद्रीय राज्य पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. राजेंद्र कश्यप ने मुख्यातिथि व अन्य का स्वागत किया तथा केंद्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान सुविधाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन द्वारा विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों एवं पुस्तकालय उपयोगकर्ताओं के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा की पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य पुस्तकालय, सोलन को आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई। केंद्रीय राज्य पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष संजीव कुमार सोलन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की ओएसडी डॉ. रेणु राणा, मीना देवी और राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी, जिला के विभिन्न विद्यालयों के पुस्तकालयाध्यक्ष, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व बीएल केंद्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के लगभग 200 छात्रों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed