फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan congress stages protest against price hike, shouts slogans

महंगाई के खिलाफ मालरोड पर कांग्रेस का हल्लाबोल

Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला सोलन कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। शनिवार को लोनिवि विश्राम गृह से लेकर पुराने डीसी चौक तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। इसके बाद पुराने जिलाधीश कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि देश में महंगाई का बोलबाला है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। बाजारों में पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया है। खाने का तेल समेत रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं। कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाकर बेलगाम सरकार पर लगाम लगाएगी। 2022 विस चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को चुनाव परिणाम शून्य देने वाली है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम महापौर पूनम ग्रोवर, प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य रमेश चौहान, ठाकुर दास अध्यक्ष कसौली निर्वाचन क्षेत्र, संजीव ठाकुर अध्यक्ष सोलन निर्वाचन क्षेत्र, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उषा शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव समीरा, शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सावित्री, शिव दत्त महासचिव जिला कांग्रेस, उपाध्यक्ष कंचन, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हेम ठाकुर, कुल राकेश पंत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed