{"_id":"619932bcf097bb03fb04febf","slug":"solan-city-second-baddi-got-fourth-place-in-sanitation-survey-arki-and-parvanoo-perform-better-solan-news-sml390847653","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में सोलन दूसरे और बद्दी चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में सोलन दूसरे और बद्दी चौथे स्थान पर
विज्ञापन
Solan city second, Baddi got fourth place in sanitation survey, Arki and Parvanoo perform better
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में मशरूम सिटी ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर सोलन शहर को राष्ट्रीय स्तर पर 160वां रैंक मिला है। प्रदेश स्तर पर सोलन शहर मंडी के बाद दूसरे स्थान पर है। सर्वेक्षण में सोलन का स्कोर 1473.19 रहा है जबकि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी प्रदेश में चौथे पायदान पर है। राष्ट्रीय स्तर पर बद्दी 182वें रैंक पर है। बद्दी ने सर्वेक्षण में 1218.69 स्कोर हासिल किया है। यह सर्वेक्षण 25 से 50 हजार की आबादी की श्रेणी के तहत किया है।
वहीं, 25 हजार से कम आबादी वाले शहरों में आठवें स्थान पर परवाणू शहर की रैंकिंग 366वीं है। सर्वेक्षण में परवाणू का स्कोर 1735.54 है। दसवें नंबर पर स्थित अर्की की रैंकिंग 411वीं है जिसने 1679.8 स्कोर हासिल किया है। नगर निगम बनने के बाद स्वच्छता की श्रेणी में सोलन शहर की रैंकिंग में सुधार आया है।
सोलन को ओडीएफ मुक्त घोषित करने के साथ-साथ कचरा मुक्त शहर घोषित करने के प्रयास चल रहे हैं। इसे लेकर नगर निगम की सोमवार को प्रस्तावित सामान्य कार्यसमिति की बैठक में भी प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सोलन को प्रदेश में दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर 160वां रैंक मिलने पर खुशी जताई है। नगर निगम पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि निगम को स्वच्छता की दिशा में काफी कुछ करना है जिसके लिए आम जनता का सहयोग अपेक्षित है।