फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan,bdc dharampur president vice president nominate

धर्मपुर बीडीसी पर भाजपा का कब्जा

Wed, 03 Feb 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
solan,bdc dharampur president vice president nominate
धर्मपुर पंचायत समिति में जमना देवी अध्यक्ष और मदन मोहन को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। - फोटो : SOLAN
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर पंचायत समिति में भाजपा का कब्जा हो गया है। 23 सदस्य वाली धर्मपुर पंचायत समिति में इस बार चुनावों में 17 निर्वाचित सदस्य भाजपा खेमे के उपस्थित रहे। अन्य छह सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। पंचायत समिति के दाड़वा वार्ड से जमना देवी को निर्विरोध अध्यक्ष पचुना गया, जबकि गुल्हाड़ी वार्ड से मदन मोहन मैहता को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। भाजपा ने धर्मपुर पंचायत समिति में आसानी से बहुमत हासिल कर लिया। धर्मपुर पंचायत समिति की बैठक तीन फरवरी को बुलाई गई थी। पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव एसडीएम डॉ. संजीव धीमान की अध्यक्षता में करवाया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया को लगभग दो घंटे मे निपटाया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पंचायत समिति पर पूर्ण से बहुमत हासिल कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुना गया है। जल्द ही सोलन ब्लॉक समिति पर भी भाजपा का कब्जा होगा। दून के विधायक परमजीत सिह पम्मी ने भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। गौरतलब है कि पांच वर्ष बाद धर्मपुर पंचायत समिति में भाजपा की शानदार वापसी हुई है। हालांकि पिछली बार भी भाजपा के पास 11 सदस्य थे जबकि कांग्रेस खेमे में 12 सदस्य थे। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सुंदरम ठाकुर, राजकुमार सिंगला, पीयूष सिंगला, नरेश ठाकुर, मदन शांडिल, दुनी चंद धीमान, रमेश ठाकुर, चंदन शर्मा, सीताराम, आशा देवी, चरण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed