फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Social service and cooperation are essential alongside economic prosperity: Governor

आर्थिक समृद्धि के साथ समाज सेवा और सहयोग भी जरूरी: राज्यपाल

Mon, 12 Oct 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Social service and cooperation are essential alongside economic prosperity: Governor
सोलन शहर में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान महाराजा अ
सोलन में अग्रवाल सभा के जयंती समारोह में बोले राज्यपाल
विज्ञापन

समाज सेवा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति केवल आर्थिक समृद्धि में नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता, आपसी सहयोग और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है। वह सोलन में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने समाज से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने और आर्थिक समृद्धि को समाज सेवा, करुणा व सामूहिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के ‘एक ईंट, एक रुपया’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सामूहिक सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग, गरीबों के उपचार में मदद तथा युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना इसी भावना के उदाहरण हैं। राज्यपाल ने सोलन अग्रवाल सभा की पिछले करीब 80 वर्षों से शिक्षा, सामाजिक कल्याण, धार्मिक गतिविधियों और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विभिन्न समुदायों को साझा मंच पर लाकर सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने सभा से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, युवा मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों का विस्तार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह से पहले राज्यपाल ने सोलन बाजार में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने राज्यपाल का स्वागत किया और अग्रवाल समुदाय की ओर से किए जा रहे समाज कल्याण के कार्यों की जानकारी दी।

सोलन शहर में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान महाराजा अ

सोलन शहर में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान महाराजा अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed