{"_id":"69f10f919890b8abc309696d","slug":"smuggler-arrested-with-189-grams-of-hashish-and-banned-drugs-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-168224-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में 189 ग्राम चरस और प्रतिबंधित दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में 189 ग्राम चरस और प्रतिबंधित दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सपरून के फ्लैट में पुलिस ने दी दबिश, 26 हजार की नकदी बरामद
अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस, प्रतिबंधित गोलियों और नकदी के साथ दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 52 वर्षीय संदीप कोहली, निवासी पावर हाउस, सपरून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम शहर में गश्त और अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सपरून स्थित पावर हाउस के पास एक फ्लैट में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप रखी गई है। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए फ्लैट में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से 189.82 ग्राम चरस, 154 प्रतिबंधित टैबलेट और 26,280 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना सोलन में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपी नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाया था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।
कोट
आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और खरीदारों का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है।
-टीएसडी वर्मा, एसपी सोलन