फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   skoti school become champion

अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में स्कोटी स्कूल बना कबड्डी चैंपियन

Mon, 05 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 05 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
skoti school become champion
सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरोटीवाला में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी का खिताब स्कोटी स्कूल ने जीत लिया। - फोटो : अमर उजाला

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरोटीवाला में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी का खिताब स्कोटी स्कूल ने जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने शिरकत की। खेल प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि वॉलीबाल में स्वागांव ने बसोल को फाइनल में शिकस्त दी। खो-खो में डुमहैर ने बसोल को, बैडमिंटन में कुफटू ने डिवाइन पब्लिक स्कूल धर्मपुर को शिकस्त दी।

विज्ञापन

  योगा में ओच्छघाट ने कोठी देवरा को, हैंडबॉल में नवागांव ने रेहडू को, हॉकी में सोलन ने ओच्छघाट, बास्केबॉल में चंडी ने अर्की को मात दी। एथलेटिक्स के 100 मीटर दौड़ में गीता, स्नेहा, अंजिता, 200 मीटर में गीता, स्नेहा, तनवी, 400 मीटर में निधि, दीक्षा और मुस्कान पहले तीन स्थानों पर रही। 600 मीटर में निधि, दीक्षा, ज्योति, 400 मीटर रिले दौड़ झाड़माजरी, भूमति, नगर स्वोण/नालागढ़ ने क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

 शॉटपुट में हिमाली, शालू और रमा, डिस्कस थ्रो में रीता कुमारी, अंकिता, भूमेश्वरी, लांग जंप में तनवी, चेतना, गुलशन, हाई जंप में नेहा कंवर, अंक्षिता और वैशाली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में बथलोग ने ब्लू स्टार अर्की को मात दी। डेक्लामेशन में परवाणू प्रथम और अर्की द्वितीय, सोलो सांग में अर्की प्रथम और भूमति द्वितीय, वन एक्ट प्ले में अर्की प्रथम और एनपीएस धुंधन, ग्रुप सांग में अर्की प्रथम तथा बातल द्वितीय, फोक डांस में बातल प्रथम और अकी द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मार्च पास्ट में बरोटीवाला ने प्रथम और कंडाघाट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर दून विधायक राम कुमार चौधरी के साथ, ट्रक यूनियन के उपप्रधान भाग सिंह, बरोटीवाला के प्रधान रामरत्न चौधरी, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, भटौलीकलां की प्रधान सोनू देवी, समाजसेवी कमल ज्ञानी, प्रधानाचार्य दिनेश सेठ, एनसीसी प्रभारी बबिता परमार, एसएमसी प्रधान सोहन लाल, रवि भारद्वाज, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, विजय प्रकाश, विनोद, राकेश समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सोलन के 50 स्कूलों की 600 छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में जौहर दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed