{"_id":"5735b4f64f1c1bfa55919923","slug":"sivrage-piep-lekage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज पाइपें लीक , जलजनित रोगों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज पाइपें लीक , जलजनित रोगों का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 13 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
कोटलानाला से लेकर शामती तक जगह-जगह सीवरेज लीकेज से जल जनित रोगों का खतरा मंडरा रहा है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटलानाला से लेकर शामती तक जगह-जगह सीवरेज लीकेज से जल जनित रोगों का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार सुबह साढ़े सात से लेकर साढ़े दस बजे तक कोटलानाला बाजार से आगे लीकेज होने से पानी सड़कों पर आ गया। इस दौरान स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम जनता का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया। हाल ही में पीलिया के प्रकोप ने प्रशासन और आईपीएच की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी थी।
विज्ञापन
गंदे पानी की वजह से पीलिया का प्रकोप बेकाबू होने लगा था। इस संदर्भ में आईपीएच विभाग पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। लेकिन इसके बावजूद विभाग और प्रशासन ने कोई सबक नहीं सीखा है। सड़कों पर सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोगों की सेहत पर खतरा है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में गंदे पानी की लीकेज जल जनित रोगों को बढ़ावा देकर आम जनता को परेशानी में डाल सकती है। अधिशासी अभियंता हेमंत तनवर के फोन मामले को लेकर संपर्क करना चाहा, लेकिन फोन पर उन्होंने किसी तरह का कोई रिस्पांस नहीं दिया।
विज्ञापन
शामती तक होती है लीकेज
लोगों में सुनील, देवेंद्र, महेश, अनिल,अजय कुमार, दलीप, गणेश और सुशील आदि का कहना है कि इससे पहले भी कोटलानाला से शामती तक सीवरेज की पाइपें लीक हुई थी। इसे लेकर आईपीएच विभाग को सूचना दी गई थी। मौके पर कर्मचारी भेजकर विभाग ने इस समस्या को दुरुस्त किया था। लेकिन शुक्रवार को कोटलानाला से कुछ दूरी पर कालेज रोड पर एक टैंक फिर ओवरफ्लो हो गया। इस दौरान गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन
फोन पर दी अफसरों को सूचना
स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार ने कहा कि सुबह साढ़े सात बजे से सवा दस बजे तक सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे स्कूली बच्चों और राहगिरों पर गिर रहे थे। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लिहाजा मामले की सूचना अधिशासी अभियंता सोलन को फोन पर दी गई।