फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna started with Kalash Yatra

Solan News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Mon, 14 Apr 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। न्यू नालागढ़ के फेज-3 में रानी लक्ष्मी बाई पार्क में रात्रिकालीन श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को शुभारंभ हो गया। इसमें दर्जनों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और कथा स्थल पर कथावाचक की अगुवाई में कलश की स्थापना की गई। इस कथा का आयोजन फेज-3 न्यू नालागढ़ और रख राम सिंह कॉलोनी निवासियों की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस दौरान व्यासपीठ आचार्य तरुनानंद गोस्वामी अपनी संगीतमयी मधुर वाणी से सात दिनों तक ज्ञान की अमृतमयी वर्षा करेंगे। नालागढ़ क्षेत्र में यह अपनी तरह का अलग आयोजन है, जिसमें कथा का समय शाम 7:00 से रात्रि 11:00 बजे तक रखा गया है। कॉलोनी में रहने वाले अधिकतर कर्मचारी या व्यवसाय वाले लोग रहते हैं जो दिन में कथा का लाभ नहीं उठा सकता। इसलिए रात के समय वह कथा सुनने पहुंच सकेंगे। 14 अप्रैल से शुरू हुई यह कथा 20 अप्रैल तक चलेगी। अंतिम दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे पूर्णाहुति होगी और 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो देर शाम तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed