फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shri Ram and Shabari gift children did emotional acting

Solan News: श्रीराम और शबरी भेंट का बच्चों ने किया भावुक अभिनय

Thu, 18 Apr 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 18 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram and Shabari gift children

did emotional acting
गीता आदर्श विद्यालय सोलन में कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र। संवाद
गीता आदर्श विद्यालय सोलन में मनाया रामनवमी का त्योहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गीता आदर्श विद्यालय के मंदिर में रामनवमी का त्योहार मनाया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीता आश्रम समिति और गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान एलके बंसल, डीएन गुप्ता, एसएन कपूर, अरुण गोयल, पीएल गुप्ता, एसके गुप्ता, जेपी शर्मा, एसएन शर्मा आदि अन्य गणमान्य सदस्य, अभिभावक वर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम शिमला से स्वामी रामरूपानंद महाराज रहे। सर्वप्रथम भगवान श्रीराम पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदोपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंग-बिरंगे परिधानों में सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा श्रीराम के चरित्र संबंधी भिन्न-भिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए। नाटिका में श्रीराम और शबरी भेंट के प्रसंग का भावुक प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, शबरी, वाल्मीकि, लव-कुश चरित्रों को सुंदर परिधानों में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधान एलके बंसल ने अभिभावक, अतिथियों और विद्यार्थी गण को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर होने के लिए आह्वान किया। स्वामी रामरूपानंद ने कहा कि उन्हें आस्तिक होना चाहिए और अपना जीवन सुचारू रूप से जीना चाहिए। उप-प्रधान डीएन गुप्ता ने सभी मौजूद लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता आदर्श विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सीनियर सीटिजन फॉर्म सोलन के प्रधान रोमेश अग्रवाल ने 11000 रुपये इनाम के तौर पर दिए और एसएन कपूर ने शबरी के अभिनय के लिए 2000 रुपये रुपये दिए। प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा, सह-प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता विद्यार्थी और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed