फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shri Durga Mata Seva Trust will open a library in the temple

Solan News: श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट मंदिर में खोलेगा पुस्तकालय

Mon, 14 Apr 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
पुस्तकालय में धार्मिक ग्रंथ भी रहेंगे लोगों के लिए उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेज-तीन में श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट मंदिर में सावित्री बाई फुले मेमोरियल पुस्तकालय खोलेगा। सावित्री बाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षक और प्रथम किसान स्कूल की संस्थापक थी। उन्होंने दलित और दबे कुचले समाज के लिए अद्भुत कार्य किया। इस पुस्तकालय में देशभक्ति, धार्मिक, ज्ञानवर्धक और स्कूली बच्चों के लिए पुस्तक संग्रहालय भी खोला जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारी सुरेश शर्मा, कुलदीप सिंह व डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस भव्य पुस्तकालय में एक बुक बैंक खोला जाएगा। इसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अपनी पुस्तकें और अभिभावक अपने बच्चों की पुस्तकें दान कर सकेंगे और जरूरतमंद बच्चे पुस्तकें भी ले सकेंगे। पुस्तकालय में पढ़ने वाले बच्चों की किताबों के अलावा चारों वेद,रामायण,श्रीमद्भागवत गीता,पुराण,भारत का संविधान, स्वतंत्रता सैनानियों का इतिहास और अन्य धार्मिक ग्रंथ भी जनमानस के लिए पठन-पाठन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पुस्तकालय में हर रोज पढ़ने के लिए समाचारपत्रों की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने सभी नगरवासियों से आग्रह किया कि इसमें अपने घर में पड़ी बच्चों की पुस्तकों को दान स्वरूप दें ताकि इस पुस्तकालय को भव्य रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed