{"_id":"583989c24f1c1b313513c96f","slug":"shopping-complex-manufacture","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स, बेरोजगारों को मिलेंगी दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स, बेरोजगारों को मिलेंगी दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषद सुबाथू जल्द ही शापिंग कांप्लेक्स बनवाएगा। इस कांप्लेक्स में अठारह दुकानें बनाई जाएंगी तथा यह बेरोजगारों को अलॉट होंगी। छावनी अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस रावत और सीईओ तनू जैन सहित अन्य छावनी बोर्ड सदस्यों ने हाल ही में हुई बोर्ड की बैठक में करीब दो करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। यह धनराशि सुबाथू के सौंदर्यीकरण पर खर्च होगी।
विज्ञापन
लोगों को उम्मीद है कि परिषद की इस नई मुहिम से सुबाथू के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा हजारों लोगों को राहत। राजधानी शिमला के चार छावनी क्षेत्र में जतोग, कसौली, सुबाथू और डगशाई छावनी परिषद आता है। ऐसे में सुबाथू छावनी परिषद ने शापिंग कांप्लेक्स बनाने की पहल करते हुए बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की नई मुहिम छेड़ी है। वार्ड सदस्य मनीष गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यों के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। इसकी अंतिम तिथि 11 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
अंग्रेजी हुकूमत के समय से प्रदेशभर को व्यापार देने वाले सुबाथू के आढ़त बाजार में एक बार फिर व्यापार को बढ़ावा देने के लिए छावनी परिषद 80 लाख से 18 नई दुकानें बनवाएगा। बस अड्डे के नजदीक बनने वाले इस मॉल से जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को आसानी से खरीददारी करने की सुविधा मिलेगी वहीं बाहरी क्षेत्र को पलायन करने वाले बेरोजगारों को रोजगार के नए विकल्प भी मिलेंगे।
विज्ञापन
हाइटेक लाइब्रेरी में मिलेगी इंटरनेट सुविधा
जल्द ही सुबाथू में करीब 25 लाख से बनी हाइटेक लाइब्रेरी भी आम जनता को समर्पित कर दी जाएगी। इसमें न्यूज पेपर, मैगजीन और कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से जहां एक ओर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को इंटरनेट से देश-विदेश की जानकारी हासिल होगी वहीं दूसरी ओर छावनी में रहने वाले बुजुर्ग भी समाचारपत्र पढ़कर अपना समय व्यतीत कर सकेंगे।
सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे नए आवास
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए भी छावनी परिषद सुबाथू 16 नए आवास बनवाएगा। इस पर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि फिलहाल सभी कर्मचारी और छात्र पुराने आवासों में ही रह रहे हैं।