{"_id":"b51c7edc97217e08272c13f750ea515a","slug":"shop-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस मीट, दूध व अंडा बेचने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस मीट, दूध व अंडा बेचने वालों पर कसा शिकंजा
ब्यूरो /अमर उजाला, लोदी माजरा (सोलन)।
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उपज मंडी सोलन के सचिव भानू शर्मा के निर्देश पर उपमंडी नालागढ़ के मार्केंटिक सुपरवाइजर जयपाल कौशल ने बिना लाइसेंस के दूध, मीट व अंडा बेचने वाले 51 दुकानदारों के चालान किए। निरीक्षक ने 31 हजार छह सौ रुपये जुर्माना वसूला। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
निरीक्षक जयपाल कौशल, सुरक्षा गार्ड मस्तराम व कर्मचारी रणजीत सिंह बद्दी बरोटीवाला में दूध, मीट व अंडा बेचने वाले दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जिन लोगों के पास इसे बेचने के लाइसेंस नहीं थे उनसे जुर्माना वसूला किया गया।
विज्ञापन
जांच टीम ने दूध के पांच व मीट व अंडे के 46 चालान किए।
दूध की दुकानों से 45 सौ व मीट व अंडे की दुकानों से 27 हजार छह सौ रुपये जुर्माना वसूला। निरीक्षक जयपाल कौशल ने बताया कि इन दुकानदारों को पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक इन दुकानदारों ने लाइसेंस नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जब तक दुकानदार लाइसेंस नहीं लेते है तब तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन