{"_id":"6a3c0c0b950b5bdc6208f1af","slug":"shivdutt-pandit-the-prime-accused-in-the-makhanumajra-shooting-incident-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1040-172461-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मखनूमाजरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी शिवदत्त पंडित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मखनूमाजरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी शिवदत्त पंडित गिरफ्तार
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मखनूमाजरा गोलीकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शिवदत्त पंडित गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मखनूमाजरा में फरवरी माह में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बद्दी पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपियों में शामिल शिवदत्त पंडित को अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
28 फरवरी 2026 को मखनूमाजरा में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस थाना बद्दी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, चश्मदीद गवाहों के बयान और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले ललित कुमार और डेविड ठाकुर, दोनों निवासी मखनूमाजरा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के आधार पर मनप्रीत उर्फ मनु निवासी किशनपुरा तथा सतीश कुमार उर्फ सतीश चंदेल निवासी माजरा मेहताब, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने विभिन्न राज्यों में दबिश दी। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्य आरोपी शिवदत्त पंडित पुत्र चमन लाल निवासी किशनपुरा, डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को अंबाला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि वारदात के पीछे की पूरी साजिश और अन्य शामिल लोगों की भूमिका का खुलासा हो सके। मामले में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच तेज कर दी गई है।