{"_id":"65897c3b362c269b780b45d4","slug":"shiv-nuala-of-gaddi-community-will-be-held-on-10th-february-solan-news-c-176-1-ssml1041-13295-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 10 फरवरी को होगा गद्दी समुदाय का शिव नुआला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 10 फरवरी को होगा गद्दी समुदाय का शिव नुआला
Mon, 25 Dec 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में संगठन की ओर से आयोजित बैठक में निर्णय
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कमेटी भी की गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। गद्दी समुदाय बीबीएन की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए जहां कई निर्णय लिए गए। वहीं संगठन के पंजीकृत होने पर खुशी जाहिर की गई। संगठन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि संस्था इस बार भी बद्दी में शिव नुआले का आयोजन करने जा रही है। शिव नुआले पर चर्चा करने के लिए कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सभी ने विचार साझा किए।
अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष भी नुआले के लिए जीएस रिजोर्ट पर सभी सदस्यों की रजामंदी बना ली। इस बार भी शिव नुआले का गुणगान हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक सुनील राणा करेंगे और हिमाचल की प्रसिद्ध कांगड़ी चंबा धाम मेहमानों के लिए परोसी जाएगी। गद्दी समुदाय के बद्दी बरोटीवाला, मानपुरा, नालागढ़ व परवाणू के सब शिव भक्तों से आह्वान किया कि जिस प्रकार पिछले तीन साल से शिव नुआले को सफल बनाने में आपने सहयोग किया, इस बार भी आप सब से उम्मीद है कि आप अपने सच्चे मन से सहयोग करेंगे। गद्दी समुदाय बीबीएन खास तौर पर जो भाई बहन हमारे बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, परमाणु में रहते हैं उनको संगठन की सदस्यता लेने के लिए स्वयं आगे आना चाहिए। बीबीएन में बहुत से गद्दी समुदाय के लोग हैं जो कि अभी तक संगठन से नहीं जुडे हैं उनको जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर शिवदीप, भिंदर कपूर, महिंदर कपूर, रवि कपूर, अनुप ठाकुर, रजत कपूर, मनु शर्मा, ओमी जरयाल, रमेश कपूर, जग्गी सिंह, विनय कपूर, राजिंद्र चौहान, नवीन पहाडिय़ा, प्रवीण कपूर, रवि भरमौरी, संजय कपूर, तिलक झुंनु, हरवंश झुंनु, रविंद्र कुमार, श्याम जरयाल, मदन कपूर सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।