फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sharadiya Navratri: Morning procession taken out from Maa Ashapurni Temple in Subathu; chants of 'Jai Mata' resonate.

Solan News: शारदीय नवरात्रि सुबाथू में मां आशापूर्णी मंदिर से निकाली गई प्रभात फेरी, गूंजे माता के जयकारे

Mon, 12 Oct 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 12 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri: Morning procession taken out from Maa Ashapurni Temple in Subathu; chants of 'Jai Mata' resonate.
सुबाथू में सुबह की प्रभात फेरी के बाद माँ आशापूर्णी मंदिर में भजन करते श्रद्धालु गण । स्रोत सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुबाथू(सोलन)। छावनी क्षेत्र सुबाथू में रविवार से पावन शारदीय नवरात्र धार्मिक श्रद्धा के साथ शुरू हो गए। नवरात्र के पहले दिन पूरे क्षेत्र का वातावरण माता रानी के जयकारों और भक्तिमय भजनों से सराबोर नजर आया। पर्व के पावन अवसर पर तड़के सुबह 4 बजे सुबाथू के प्रसिद्ध मां आशापूर्णी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई।

सुबह की कंपकंपाती ठंड की परवाह किए बिना भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में वाद्य यंत्र लिए श्रद्धालु मां आशापूर्णी मंदिर से रवाना होकर सुबाथू के विभिन्न बाजारों, चौकों और मोहल्लों से गुजरे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मां आशापूर्णी मंदिर के सेवादार मनमोहन शर्मा व ज्ञान शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के उपलक्ष्य में सुबह की प्रभात फेरी का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। पहले ही दिन श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed