फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shakuntala Patial of Nalagarh became Naib Tehsildar, wave of happiness in the area

Solan News: नालागढ़ की शकुंतला पटियाल बनीं नायब तहसीलदार, क्षेत्र में खुशी की लहर

Mon, 01 Jun 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की शकुंतला पटियाल ने नायब तहसीलदार का पदभार संभालकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके तहत अब वे आम जनता की सेवा और विकास कार्यों में योगदान देंगी। शकुंतला पटियाल इससे पूर्व भी राजस्व विभाग में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की। उनकी इस उपलब्धि पर नालागढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नवनियुक्त नायब तहसीलदार शकुंतला पटियाल ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्यरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed