फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sewer filth spread from the road to the colony

Solan News: सीवर की गंदगी सड़क से लेकर कॉलोनी तक फैली

Mon, 11 Nov 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 11 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sewer filth spread from the road to the colony
नगर परिषद बद्दी के खुले में बह रही सीवेज की गंदगी। संवाद
बदबू के कारण क्षेत्र के लोगों का जीन मुहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर परिषद बद्दी के चक्का रोड के ओमेक्स पार्क वुड के पास सीवरेज का चेंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ऐसे में लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी इतना तेज बहाव से बह रहा है कि सड़क भर रहा है। इसके चलते सड़क के साथ सटी रिहायशी कॉलोनी में भी सीवर का पानी पहुंच रहा है। ऐसे में कॉलोनी में रह रहे लोगाें का जीना मुहाल कॉलोनी में रह रहे लोगों से लेकर मार्ग से गुजर रहे लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है।

ओमेक्स कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह व महामंत्री संजीव शर्मा ने संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि जो कॉलोनी के साथ सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। उसको तुरंत ठीक करवाया जाए। खुले में बह रहे सीवर की गंदगी की वजह से मक्खी मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं, जिसके कारण महामारी फैल सकती है। कुछ वर्ष पहले नगर परिषद के सभी नौ वार्ड में लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च करके सीवरेज डाली गई थी। लेकिन इतना खर्च करने के बावजूद लोगों को इसका कोई भी लाभ अभी तक नहीं मिल पा रहा है, आए दिन शहर की मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी कॉलोनी में खुले में सीवरेज की समस्या बनी रहती है। शहर की रिहायशी कॉलोनी में रह रहे लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और बहुत से लोग इस समस्या के कारण शहर छोड़ कर जा चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता चमन लाल ठाकुर ने कहा कि चक्का रोड पर जो खुले में सीवरेज बह रहा है उसको ठीक करने के लिए संबंधित ठेकेदार को मौके पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed