{"_id":"587a15d94f1c1b922bbaa96f","slug":"seven-member-of-aggriculture-commety","type":"story","status":"publish","title_hn":"दि कंडा कृषि सहकारी सभा के सात अध्यक्ष नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दि कंडा कृषि सहकारी सभा के सात अध्यक्ष नियुक्त
ब्यूरो, धर्मपुर,सोलन
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
दि कंडा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति धर्मपुर के निदेशक मंडल के चुनाव में सात सदस्यों की नियुक्ति की गई।
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि कंडा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति धर्मपुर के निदेशक मंडल के चुनाव में सात सदस्यों की नियुक्ति की गई। इस सभा में धर्मपुुर, कंडा, गुल्हाड़ी, आंजीमातला और रौडी पंचायतें शामिल हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार पांच पंचायतों के सात जोन बनाए हैं। इन सात जोनों में 600 मतदाता हैं। चुनावी मैदान में 14 उम्मीदवारों ने भाग्य का आजमाया। लेकिन सात उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन
नाम वापिस लेने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सात जोनों के लिए नियुक्त निदेशक मंडल के सदस्यों की घोषणा कर दी। इनमें धर्मपुर जोन से कपूर सिंह वर्मा, कंडा (ए) से सुदंरम ठाकुर, कंडा (बी) से बुधराम, गुल्हाड़ी (ए) से मदन मोहन मेहता, गुल्हाड़ी (बी) से मोहन सिंह, आंजी मातल से राजेंद्र सिंह और रौडी से दीनदयाल हैं। निर्वाचन अधिकारी आशा भारद्वाज ने बताया कि कंडा सहकारी सभा के निदेशक मंडल के चुनाव सर्वसम्मति से हुए हैं।
विज्ञापन
अब इन सात निदेशक मंडल के सदस्यों में से समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 21 जनवरी को होगा। कंडा जोन के निदेशक सदस्य सुदंरम ठाकुर और मदन मोहन मेहता ने बताया कि 21 जनवरी तक वह सभी सात निदेशक मंडल के सदस्य आपस मे सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन