फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Server down at regional hospital; registration slips not issued on time, and patients' blood tests not conducted.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में सर्वर ठप, न समय पर पर्ची बनीं, न हुए मरीजों के ब्लड टेस्ट

Tue, 13 Oct 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 13 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
पर्ची काउंटर पर आपातकालीन वार्ड की पर्ची से चलाना पड़ा काम
विज्ञापन

फीस काउंटर पर केवल अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और एक्सरे के कटे बिल
क्रस्ना लैब के बाहर लगी लंबी कतारें, सरकारी लैब पूरी तरह खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ओपीडी और लैब एक दिन की छुट्टी के बाद खुली, लेकिन सोमवार को मरीजों को पर्चियां बनवाने के लिए भी घंटों तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में इंटरनेट सर्वर ठप रहने के कारण न समय पर पर्चियां बन सकीं और न ही मरीजों के सरकारी लैब में ब्लड टेस्ट हो सके। इससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में सुबह करीब 10:00 बजे अचानक इंटरनेट सर्वर ठप हो गया। इसके बाद पर्ची और फीस काउंटर के कर्मचारियों ने मोबाइल इंटरनेट के जरिये पर्चियां काटने की कोशिश की। वहीं केवल वृद्ध नागरिकों के लिए बने आरक्षित काउंटर पर ही सर्वर चल पाया। वहीं, सामान्य महिला और पुरुष काउंटरों पर सर्वर न चलने के कारण मरीजों को लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ा। सर्वर की समस्या से त्रस्त मरीजों को राहत देने के लिए कर्मचारियों ने आपातकालीन वार्ड की पर्चियों का इस्तेमाल शुरू किया। स्थिति यह थी कि एक मरीज की पर्ची काटने में दो से तीन मिनट का समय लग रहा था। इंटरनेट गुल होने के कारण अस्पताल में केवल अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और एक्सरे के ही बिल कट पाए। ब्लड टेस्ट के बिल बनवाने के लिए मरीजों को क्रस्ना लैब के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा, जबकि कई मरीज मजबूरन निजी क्लीनिकों का रुख करने लगे। क्रस्ना लैब के बाहर जहां भारी भीड़ नजर आई, वहीं सरकारी लैब पूरी तरह खाली रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार के दिन ओपीडी का आंकड़ा 1200 तक पहुंच जाता है। ऐसे में सर्वर फेल होने से पर्ची बनवाने से लेकर फीस कटाने तक हर चरण पर अफरातफरी का माहौल रहा। अस्पताल में पहले भी कई बार इस तरह की तकनीकी दिक्कतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की बार-बार की अपीलों के बावजूद संबंधित कंपनी इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
प्रशासन की ओर से इंटरनेट सर्वर न चलने की समस्या को लेकर संबंधित कंपनी को कई बार अवगत कराया गया है। अस्पताल प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि सभी मरीजों को समय पर उपचार मिले। इंटरनेट बाधित होने पर आपातकालीन वार्ड की पर्चियों से काम चलाया जा रहा है। सर्वर की इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed