{"_id":"57c568544f1c1b0d582cb990","slug":"seri-damrog-road-not-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरी-डमरोग सड़क की हालत सुधारो नहीं तो करेंगे घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरी-डमरोग सड़क की हालत सुधारो नहीं तो करेंगे घेराव
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क की खस्ता हालत को लेकर प्रशासन, विभाग और मंत्री की चौखट तक दस्तक दी लेकिन लोगों की फरियाद पर किसी ने कुछ नहीं किया
- फोटो : demo pic
सड़क की खस्ता हालत को लेकर प्रशासन, विभाग और मंत्री की चौखट तक दस्तक दी लेकिन लोगों की फरियाद पर किसी ने कुछ नहीं किया। मामला है शहर के साथ सटी सेरी डमरोग सड़क का। इस सड़क की हालत इस कदर बिगड़ चुकी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि आम जनता से जुड़े इस मसले को हर स्तर पर उठाने के बावजूद हल नहीं किया जा रहा। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। लिहाजा इसकी मरम्मत करना जरूरी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से लेकर संबंधित अफसरों तक सड़क को सुधारने की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन सड़क की दशा सुधारने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। इसे लेकर लोगों में रोष है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर सड़क की हालत नहीं सुधरी तो अफसरों का घेराव किया जाएगा। पंचायत कोठो के ग्रामीणों ने पंचायत उपप्रधान विकास ठाकुर की अध्यक्षता में डीसी राकेश कंवर को सेरी-डमरोग सड़क की खस्ताहाल को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पिछले कई माह से सेरी-डमरोग मार्ग की खस्ता हालत के चलते लोग परेशान हैं। इससे अक्सर हादसों की आशंका भी रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग, प्रशासन और मंत्री को भी अवगत करवाया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग और प्रशासन द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं राजगढ़ रोड पर सेंटारोजा के पास गंदगी फैली रहती है। इससे राहगिरों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि अगर प्रशासन द्वारा 15 दिन में इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो इसके लिए पंचायत कोठो, संहोल और अन्य पंचायतें मिलकर प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव करेंगी।
विज्ञापन