फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Senior Citizens Forum honored teachers

Solan News: वरिष्ठ नागरिक फोरम ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Fri, 06 Sep 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 06 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Forum honored teachers
सोलन के खुंडीधार स्कूल में वरिष्ठ नागरिक फोरम ने किया ​शिक्षकों को सम्मानितम्संवाद
छात्र-छात्राओं को बांटी लेखन सामग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वरिष्ठ नागरिक फोरम शिक्षा अनुदान उत्तम दान अभियान के तहत पदाधिकारियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया। संस्था ने टैगोर पब्लिक स्कूल खुंडीधार के अध्यापकों को सम्मानित किया। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री भी बांटी। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
फोरम के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए फलदार पौध भी रोपे जा रहे हैं। इस अवसर पर फोरम के पदाधिकारी टीडी वर्मा, मधु तनवर, एमएल शर्मा, दिव्य दृष्टि सूद, प्रो. आरके पठानिया, बीएल बाली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया भंगड़ा
सोलन। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में शिक्षक दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रैंप वॉक किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, भाषण और कविता आदि प्रस्तुत करके शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। वहीं विद्यार्थियों ने भंगड़ा-नृत्य, फनी-डांस प्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर विवश कर दिया। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर और उपप्रधानाचार्य पूनम ठाकुर ने सभी अध्यापकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed