फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Senior Citizens Day will be organized on 21st August in Solan

Solan News: सोलन में 21 अगस्त को होगा वृद्धजन दिवस का आयोजन

Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिला के विभिन्न वरिष्ठ नागरिक संस्थानों ने बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हेल्प ऐज इंडिया के तत्वावधान में सोमवार को जिला के विभिन्न वरिष्ठ नागरिक संस्थानों ने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हेल्प ऐज इंडिया के पदाधिकारी मनोज वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 अगस्त को जिला सोलन में वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को इस दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वृद्धजनों की समस्याओं पर भी चर्चा होगी। बैठक में सीनियर सिटीजन फोरम के प्रधान रमेश अग्रवाल, सीनियर सिटिजन एसोसिएशन के प्रधान डॉ. पंकज भुल्लर, ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसायटी के प्रधान शैलेंद्र कंवर, महासचिव एलआर नेगी, लॉयन क्लब सोलन वैली के प्रधान डॉ. रविकांत सूद, हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन से जेजे शर्मा, इतिहास संकल्प योजना समिति के प्रधान बाबू लाल गोयल, डॉ. वाईएस परमार साइंटिस्ट कल्याण एसोसिएशन के डॉ. टीडी वर्मा, अन्नपूर्णा सेवा समिति के सदस्य, डीडी सूद, अनिल बत्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed