फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Senior Citizen Service Week from tomorrow, programs will be held

वरिष्ठ नागरिक सेवा सप्ताह कल से, होंगे कार्यक्रम

Wed, 15 Sep 2021 06:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर तक होगा। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने दी। कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके प्रति समाज में आदर सत्कार की भावना को बल प्रदान करना है। सेवा सप्ताह का आयोजन जिलास्तर के साथ-साथ सभी उपमंडलों में भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को वरिष्ठ नागरिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 18 सितंबर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम, 19 सितंबर को जिला प्रशासन के वृद्धाश्रमों और डे केयर केंद्रों का दौरा कर वहां वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन और सुविधाओं को जांचा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन पंचायत स्तर पर लोगों को अपने घरों में वृद्धों के प्रति मान सम्मान और आदर सत्कार की भावना रखने के बारे में प्रेरित किया जाएगा। 21 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस, जबकि 22 सितंबर को संवाद दिवस, 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को मीडिया बाइट व साक्षात्कार के माध्यम से समाज में साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed