{"_id":"6a1f17bf28b417dd1906e8c8","slug":"self-enumeration-mandatory-for-government-school-employees-solan-news-c-176-1-ssml1041-170654-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए स्वयं गणना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए स्वयं गणना अनिवार्य
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की स्वयं गणना की रिपोर्ट और आईडी नंबर कार्यालय में जमा कराने के निर्देश
ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत होने पर आईटी शिक्षक करेंगे सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के सभी कांप्लेक्स स्कूलों के प्रमुखों को जनगणना 2027 के तहत स्वयं गणना प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। उप शिक्षा निदेशक (उच्च) गोपाल चौहान की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि यह प्रक्रिया एक जून से शुरू हो चुकी है और 15 जून तक चलेगी। सभी सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं गणना करना अनिवार्य रहेगा। स्कूल प्रमुखों को अपने कांप्लेक्स के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों की स्वयं गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर कर्मचारियों को प्राप्त यूनिक आईडी नंबर उप शिक्षा निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। आदेशों में कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी, विशेषकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई आती है तो वह स्कूल के आईटी शिक्षकों की सहायता ले सकता है। स्वयं गणना पूरी होने पर प्रत्येक कर्मचारी को एक यूनिक आईडी नंबर प्राप्त होगा। यह आईडी कार्यालय में जमा कराने के साथ-साथ 16 जून से घर-घर सर्वे के लिए आने वाले प्रगणकों को भी उपलब्ध करानी होगी।
विद्यार्थियों को भी किया जाएगा जागरूक
स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भी स्वयं गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें अपने अभिभावकों को ऑनलाइन स्वयं गणना प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करने के लिए कहा जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।