फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Second phase for dengue prevention started in Parwanoo

Solan News: परवाणू में डेंगू की राेकथाम के लिए दूसरा चरण शुरू

Tue, 07 May 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 07 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवेदनशील क्षेत्रों में होगी फॉगिंग और पानी की जांच
विज्ञापन

आशा वर्कर घर-घर जाकर करेंगी लोगों को जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक शहर में डेंगू के लिए फॉगिंग का पहला चरण पूरा कर लिया। इस चरण में शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग की गई। अब दूसरे चरण में भी कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में दोबारा से फॉगिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत सोमवार को वार्ड 4 के अधीन आने वाले क्षेत्रों में फॉगिंग की गई और सरकारी व निजी स्कूलों में भी फॉगिंग की गई। वहीं डेंगू का सीजन नजदीक आने से स्वास्थ्य विभाग ने भी शहर में लार्वा डिटेक्शन अभियान तेज कर दिया है और आशा वर्कर घर-घर जाकर पानी की टंकियों की जांच कर रही है और लारवा पाए जाने पर इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दे रही हैं। गौर रहे कि शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग ने मार्च से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर्स की टीमें बनाकर घर-घर जाकर लारवा डिटेक्शन कार्य किया। साथ ही नगर परिषद ने भी हर वार्ड में फॉगिंग का कार्य किया। अब फॉगिंग का दूसरा चरण सोमवार से शुरू कर दिया गया।

उधर, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक आशुतोष ने बताया कि नगर परिषद द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए शहर के हर वार्ड में मार्च में शुरू की गई फॉगिंग का पहला चरण पूरा हो गया है और अब दूसरा चरण शुरू किया गया है। इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों को लक्ष्य कर, उनमें फॉगिंग की जाएगी और घरों में पानी की टंकियों से लारवा की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed