फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   SDM SHO with 43 others donate blood in Amar Ujala's Blood donation camp in Dharampur

एसडीएम और एसएचओ समेत 43 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोलन/धर्मपुर। अमर उजाला फाउंडेशन ने गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर का शुभारंभ डॉ. संजीव कुमार धीमान ने किया और सबसे पहले कसौली-गढ़खल पंचायत के उपप्रधान विपिन गुप्ता और ग्रिल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक टीम ने 43 यूनिट रक्त एकत्र किया। सभी रक्तदाताओं का का आभार व्यक्त कर अमर उजाला फाउंडेशन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव कुमार धीमान तथा एचएचओ धर्मपुर राकेश रॉय ने रक्तदान कर अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे शिविर में आगे आना चाहिए और स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

परमजीत सिंह ने 30वीं बार दिया खून
धर्मपुर के स्थानीय निवासी और गुरुद्वारा साहिब कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह ने 30वीं बार रक्तदान किया। 63 वर्षीय परजीत सिंह रक्तदान कर युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं। इसके लिए वह जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि वह हमेशा रक्तदान के लिए आगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने ने किया रक्तदान
बलविंद्र सिंह, विपिन कुमार गुप्ता, शशिकांत बत्रा, बिशन कुमार, सुमित कुमार, प्रियांश गोयल, डॉ. रामकृष्ण शर्मा, डॉ. मनीष, परमजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, विशाल शर्मा, सुबी, राकेश, चंदन शर्मा, एसडीएम संजीव धीमान, एसएचओ राकेश रॉय, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद सलमान, अभिषेक, गोविंद, हितेश कुमार, लेख सिंह, राकेश मेहता, बलविंद्र सिंह, कृष्ण लाल, सोहन लाल, अक्षय कुमार, अजय, रोशन अग्रवाल, मुकुल तनवर, सुशील, दिनेश कुमार, राजवीर, जगदीश, शम्सदीन, उमेश कुमार, अनिल, राजू, एस मुखर्जी, सुरेंद्र ठाकुर, मुकेश जग्गी, केवल कृष्ण शर्मा, अजय गरचा, आदित्य सोफत ने रक्तदान किया।

इनका रहा विशेष सहयोग
इस शिविर में थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय, बीडीओ धर्मपुर सुभाष अत्रि, बीएमओ धर्मपुर डॉ. अमित रंजन तलवार, सुरेंद्र नय्यर, डॉ. अरुण, स्टाफ नर्स दीपिका, संजय कुमार, परमजीत सिंह, ठाकुर टेंट हाउस से हरी सिंह ठाकुर, ग्रिल कंपनी, कोरल एसोसिएट और अजय गरचा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed