{"_id":"578e52a24f1c1b217fc4b64d","slug":"sdeo-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी की मौत के मामले में विद्युत बोर्ड का एसडीओ गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारी की मौत के मामले में विद्युत बोर्ड का एसडीओ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोका-कोला से लेकर काठा बद्दी तक 11 केवी बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान विद्युत बोर्ड के कर्मचारी की मौत के मामले में बोर्ड के एक एसडीओ को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अचानक बंद बिजली की तारों में करंट दौड़ने से यह हादसा हुआ था। यह कार्रवाई पुलिस ने मामले को लेकर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद की है। मामला वर्ष 2015 का है। इस मामले में एक फोरमैन पर गाज गिर सकती है। इसकी गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। उधर इस कार्रवाई के बाद बोर्ड के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बिजली बोर्ड की टीम 11 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य कर रही थी। बद्दी के काठा से लेकर कोका कोला मार्ग तक यह मरम्मत होनी थी। मृतक निर्मल कुमार खंबे पर चढ़कर काम में लगा था। इसके साथी भी उसके साथ काम कर रहे थे। मरम्मत के चलते करंट की सप्लाई बंद थी।
विज्ञापन
अचानक काम करते-करते निर्मल को जोर का झटका लगा और वह तारों में ही चिपक गया। करंट बंद होने पर वह नीचे गिरे और उसके बाद उनकी मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान साथी कर्मियों ने बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में बोर्ड ने भी जांच कमेटी का गठन किया और छानबीन शुरू कर दी गई।
डीएसपी गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एसडीओ राजाराम को गिरफ्तार किया है। एक फोरमैन की गिरफ्तारी भी तय है। मामले को लेकर गठित विद्युत बोर्ड की जांच की रिपोर्ट पर यह गिरफ्तारी हुई है।
घटना के वक्त काठा से लेकर कोका कोला तक 11 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य चला हुआ था। इस दौरान तारों में अचानक करंट आ गया। मरम्मत करने वाले कर्मी की मौत हो गई।