फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   scrub typhus patient

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक सप्ताह बाद फिर सामने आया स्क्रब टायफस का मामला

Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोजाना पांच से छह मरीज पाए जा रहे लक्षण, अब तक 20 मरीज पॉजिटिव
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में घास कटाई का कार्य हुआ शुरू, टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में करीब एक सप्ताह बाद फिर एक स्क्रब टायफस का मरीज सामने आया है। वहीं अस्पताल में अब रोजाना करीब पांच से छह मरीजों को स्क्रब टायफस होने के लक्षण पाए जा रहे हैं। ऐसे में संदिग्ध मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब तक 20 मरीजों में स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाया गया है।
बताया जा रहा है कि मरीज जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। मरीज को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचा। अस्पताल में मरीज को टेस्ट करवाने के लिए कहा गया, जिसमें स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों के टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन मरीजों की संख्या और स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अब घास काटने का कार्य शुरू कर हो गया है। अस्पताल में बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अस्पताल में संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन





इनसेट
स्क्रब टायफस के लक्षण
- तेज बुखार और कंपकंपी
- कीड़े के काटने वाली जगह पर काला घाव
- सिरदर्द और शरीर में दर्द
- बुखार शुरू होने के 5 से 8 दिन बाद लाल चकत्ते उभरना
- अत्यधिक थकान, जी मिचलाना, उल्टी, भूख न लगना

कोट
अस्पताल में संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है। एक नया मरीज सामने आया है। डॉक्टरों की ओर से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें दवाएं देकर घर भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed