फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school won in quizschool won in quiz

Solan News: प्रश्नोत्तरी में जीनियस ग्लोबल स्कूल प्रथम

Thu, 10 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय के जूनियर विभाग में इंटर स्कूल उदय मित्तल मेमोरियल साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला मुख्यालय सोलन के विभिन्न स्कूलों के 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पवन शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण और पुष्प वर्षा करके कार्यक्रम की सफलता का आह्वान किया। प्रतियोगिता की शुरुआत एलिमिनेशन राउंड से की गई। सर्वश्रेष्ठ छह टीम चयनित की गईं व उन्हें अन्य राउंड खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। क्विज मास्टर पारुल राणा, प्रदीप सिंह, परीणिता वर्मा, किरण धवन, कृतिका चौहान, मोनिका शर्मा, ज्योति और डिंपल रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीनियस ग्लोबल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेंट ल्यूक्स स्कूल ने दूसरा और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ द्वारा किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed