फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   now childern got a school in baddi

अब पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा नदिया के पार

Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
now childern got a school in baddi
व‌िधायक राम कुमार ने ‌क‌िया स्कूल का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

अब पढ़ाई के लिए नौनिहालों को न बरसात में नदी पार करनी पड़ेगी न ही साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। नंदपुर पंचायत के बागवाला बेरसन में प्राथमिक पाठशाला खुल गई है। शनिवार को दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने नंदपुर पंचायत के बागवाला बेरसन में प्राथमिक पाठशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों को साढ़े तीन किमी दूर पैदल जाना पड़ता था। बीच में नदी होने के कारण बच्चे कई दिन तक स्कूल नहीं जा पाते थे। अब बागवाला बेरसन में स्कूल खुलने से यहां के बच्चों को घरद्वार ही शिक्षा मिलेगी।

विज्ञापन


इससे पहले विधायक का गांव पहुंचने पर बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर पंचायत के लोग रसीद  मोहम्मद ने कम वोल्टेज की समस्या उनके समक्ष रखी। अधिवक्ता श्याम लाल ने रायपुर जखोली की खस्ता हालत सड़क की समस्या उठाई। उजागर सिंह ने डूमनवाला में हरिजन बस्ती को जाने वाली संपर्क बनाने की मांग की। डा. काला सिंह पंगा में सामुदायिक भवन बनाने की मांग रखी। वार्ड सदस्य रामलाल ने दानों घाट में गली को ठीक करने की मांग रखी।
विज्ञापन


विधायक राम कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर निर्देश कर समस्या हल करने की बात कही। उन्होंने बागवाला गली को सुधारने के लिए डेढ़ लाख, दानों घाट को एक लाख, सामुदायिक भवन पंगा को ढाई लाख, डूमन वाला और रायपुर जखोली की सड़क को बीबीएनडीए के माध्यम से पक्का करने का आश्वासन दिया।  इससे पूर्व विधायक ने पंगा बांव में एक लाख रुपये की लागत से बनी चारदीवारी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी अजमेर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, सीएचटी त्रिलोकी नाथ शर्मा, जेटीबी रोशन लाल, बलंविंद्र सिंह, पंचायत सचिव गुरनाम कौर, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य सूच्चा राम, कालू मोहम्मद, पंचायत प्रधान लच्छी राम, पूर्व प्रधान कृष्ण शर्मा,  सोमनाथ, मस्त मोहम्मद, सितार मोहम्मद, फजल द्दीन, विजय कुमार, डा. अजय सिंह, वार्ड पंच प्रकाश चंद शर्मा, हरि चंद और राम स्वरूप ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed