फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school data upload

Solan News: अब नियमित रूप से यू डायस पर अपलोड होगा स्कूल का डाटा

Sat, 20 Jan 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी 1,383 स्कूलों ने अपलोड कार्य पूरा
विज्ञापन

एक क्लिक से मिल जाएगा स्कूल के प्रत्येक बच्चे का रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के स्कूलों का रिकॉर्ड अब एक क्लिक से मिल जाएगा। निजी और सरकारी 1383 स्कूलों प्रबंधकों ने बच्चों, अध्यापकों और इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्योरा यू डायस पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। अब यह रिकॉर्ड नियमित रूप से स्कूल प्रबंधकों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसमें सभी स्कूलों को नई एडमिशन और स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की भी जानकारी देनी होगी।


यू डायस डाटा तीन मॉड्यूल में भरा जाता है। पहला स्कूल से संबंधित जानकारी वाला होता है। इसमें स्कूल की इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी जाती है। दूसरे मॉड्यूल में अध्यापकों से संबंधित जानकारी पोर्टल पर भरी जाती है। इसमें स्कूल में कितने अध्यापक और अन्य स्टाफ है। तीसरे मॉड्यूल में विद्यार्थियों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसमें विद्यार्थियों की आयु, कक्षा, स्कूल में दाखिला, छोड़ने समेत अन्य जानकारी अपलोड करनी होती है। इसकी जानकारी जिला शिक्षा विभाग समेत निदेशालय के पास भी रहेगी। वहीं क्लिक करने के बाद विद्यार्थी का पूरा रिकॉर्ड निकल जाएगा। उधर, डाइट सोलन के प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों ने यू डायस डाटा पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दिया है। अब स्कूल प्रबंधकों को नियमित स्कूल से संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी। इसकी पूरी जानकारी शिक्षा निदेशालय के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed