फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school child take sapath to save a women

बच्चों ने दिया महिलाओं के सम्मान-रक्षा का वचन

Wed, 08 Mar 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 08 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
school child take sapath to save a women
जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। - फोटो : अमर उजाला

जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। चीरोस फार्मा की डायरेक्टर डॉ. रजनी चिन्नी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता पहली क्लास की आरव्या और अवनी गोयल प्रथम रहीं। मन्नत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा दूसरी में भव्या पराशर प्रथम स्थान पर रहीं। वंशोदित और गौरीशा को दूसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। अमायरा, अर्शिया, सिरिशा, काशवी, तनिष्का, क्षीरजा, गुंजन, वेदिका, गुंजन, नियति, आईरा, ओशिन और साहनवी चौधरी विजेता रहीं। कार्यक्रम में मौजूद सब ने महिलाओं और कन्याओं के सम्मान और रक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता में नीता अंबानी, पन्ना धाई, गीता और बबिता फोगाट, लता मंगेशकर, मदर टैरेसा, लक्ष्मी बाई, मेरीकॉम और सानिया मिर्जा आदि की वेशभूषा में बच्चियां सजकर आईं। वंशुल ने बेटी बचाओ पर बेहद खूबसूरत प्रस्तुति देकर सब का दिल जीत लिया। प्रधानाचार्या नीति शर्मा ने बच्चों को भारत की सशक्त महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं।  इस दौरान आरती शर्मा, कल्पना, बनिता, मनीषा, किरण, श्रुति, नेहा, मोनिका कश्यप, मोनिका शर्मा, रजनीश आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन ने स्कूल की सहायक स्टाफ सीमा, सुनीता राणा, सुनीता ठाकुर, सत्या, कमला, कविता और गीता को सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में महिलाओं को किया सम्मानित
रामपुर (सोलन)। राजकीय उच्च पाठशाला रामपुर में मुख्याध्यापक कमल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति की 42 महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक सम्मनित किया। इसमें वार्ड सदस्य सुनीता रानी, वार्ड सदस्य दीपा, महिला मंडल प्रधान रछियाना हेमा, पुष्पा, रमा शर्मा, गीता शर्मा, ध्यानी देवी, प्रेमी देवी, सरस्वती देवी, सुमित्रा, कांता, शीला, सत्या, शकुंतला, सुमन, सुनीता  शर्मा, पुष्पा शर्मा, रेखा शर्मा, सरिता, चंचल, डिंपल, गीता, तारा देवी, कौशल्या, निशा, रक्षा, कविता, रीता वैशाखी सहित सीमा, आंचल, हिमांशी, आरती, मेघा, खुशी, महक और अन्य शामिल रहीं।

महिला दिवस का महत्व बताया
सोलन। रोज बड पब्लिक स्कूल चंबाघाट में विश्व महिला दिवस मनाया गया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को महिला दिवस का महत्व बताया। साथ ही विश्वभर से अपने कार्यों द्वारा अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को समाज में सभी महिलाओं को सम्मान देने की अपील की गई। इस दौरान स्कूल की छात्रा अर्सी, शिवानी, सोनाक्षी, तृप्ता, रिया, अकांक्षा, अनुष्का, सुहानी, महक, तनिशा और आन्या ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


नारा लेखन में पार्थ और प्रेम प्रथम
सोलन। ब्व्याज स्कूल सोलन में राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में पार्थ पहले स्थान पर रहे। हेमराज और मुकेश ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में गणेश, दीपेंद्र प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। रवीश और पवन तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल द्वारा आयोजित नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में प्रेम, उदय, रोहण और ललित जबकि चित्रकला में अमन, सागर, पवन और सचिन विजेता रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा कांडा ने कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों को महिलाओं को सम्मान देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed