{"_id":"65abcba3e24a241408029af0","slug":"school-annual-function-solan-news-c-176-1-ssml1040-14939-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शेरां स्कूल में मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शेरां स्कूल में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
सीपीएस ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। शनिवार को दून विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालूझिंडा के शेरां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का निदान करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेरां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की।
सीपीएस ने ग्राम पंचायत कालूझिंडा के गांव शेरां में लोगों की समस्याएं सुनीं व अधिकतर का मौके पर निपटारा किया। शेरां गांव के लिए 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 250 केवीए में स्तरोन्नत करने के निर्देश दिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेरां में मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेरां की चहारदीवारी और अतिरिक्त कमरों का निर्माण सीएसआर के माध्यम से करवाने का आश्वासन दिया। शेरां स्कूल में एसएमसी को अपनी ऐच्छिक निधि से 10,000 रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर खंड कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार सिंह, ग्राम पंचायत कालूझिंडा की प्रधान कल्पना देवी, उपप्रधान राजीव नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य कुलदीप कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेरां की प्रधानाचार्य सतिंदर जोशी, धर्मपाल, तारो देवी, मान सिंह, जल शक्ति विभाग बद्दी के अधिशाषी अभियंता राहुल अबरोल, प्रदेश विद्युत बोर्ड बरोटीवाला के सहायक अभियंता विदुर गुप्ता उपस्थित रहे।