फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sant Nirankari Satsang held in Barotiwala; devotees embrace the message of human unity.

Solan News: बरोटीवाला में संत निरंकारी सत्संग, श्रद्धालुओं ने लिया मानव एकता का संदेश

Mon, 27 Jul 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Satsang held in Barotiwala; devotees embrace the message of human unity.
बरोटीवाला में संत निरंकारी की प्रचार उषा कालिया अपना संदेश  रखते हुए- संवाद।
ज्ञान प्रचारक उषा कालिया ने कहा- ब्रह्मज्ञान से मिटती हैं जाति, धर्म और भाषा की दीवारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। संत निरंकारी मिशन का साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग रविवार को बरोटीवाला स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सत्य-जिज्ञासुओं ने भाग लिया। संत निरंकारी मंडल की प्रवक्ता राज चौहान ने बताया कि सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने प्रेम, शांति और मानव एकता का संदेश ग्रहण किया। सत्संग की शुरुआत भक्तिमय भजनों, कविताओं और आध्यात्मिक विचारों से हुई। मंच पर विराजमान ज्ञान प्रचारक बहन उषा कालिया ने कहा कि ईश्वर की पहचान ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है। ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने के बाद जाति, धर्म, रंग और भाषा के भेद समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी शांति के लिए मनुष्य के अंतर्मन का शांत और निर्मल होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वास्तविक भक्ति मानव सेवा और निस्वार्थ भाव में दिखाई देती है। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक विकास के साथ सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भी निरंतर योगदान दे रहा है। सत्संग का समापन सामूहिक लंगर के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बिना भेदभाव के एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed