फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sanitation system to get a boost; two new vehicles added to the Municipal Corporation's fleet.

Solan News: स्वच्छता व्यवस्था मिलेगी गति, नगर निगम के बेड़े में जुड़े दो नए वाहन

Thu, 03 Sep 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 03 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पहले चरण में तीन वार्डों से उठाएंगे कूड़ा, जल्द पहुंचेंगे अन्य वाहन
विज्ञापन

अभी तक निगम के पास हैं आठ वाहन, पुराने वाहनों में आती है दिक्कतें
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। शहर में वार्डों से कचरा उठाने के लिए नगर निगम के बेड़े में दो नए वाहन शामिल किए हैं। पहले चरण में ये वाहन शहर के तीन वार्डों से कूड़ा उठाएंगे। इसके लिए दो, तीन और 14 वार्डों को चयनित किया है। पूरे 17 वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए अभी तक केवल सात से आठ वाहन थे। इनमें से भी अधिक गाड़ियां ज्यादातर खराब रहती हैं अब इसमें दो अतिरिक्त गाड़ियां जुड़ गई है। साथ ही अन्य वार्डों के लिए भी जल्द गाड़ियां आएंगी।
हालांकि, ये वाहन ठेकेदारों की देखरेख में चलेंगे। अब तक नगर निगम के पास कुल आठ वाहन थे, जिसमें पांच निगम के और तीन ठेकेदार के हैं। इसमें ज्यादातर की हालत खस्ता है और अक्सर यह खराब हो जाते थे, जिससे फिर कूड़ा उठाने में समस्या आती थी और दोपहर तक वार्डों में कूड़े के ढेर लगे रहते थे। लंबे समय तक कूड़ा पड़ा रहने के कारण बीमारियों का अंदेशा भी बन रहा है और कचरे पर मक्खी मच्छर भी पनपने लगते हैं। जगह-जगह पड़ा कचरा कुत्ते इधर-उधर फैला देते हैं। नए वाहनों के आने से अब समय पर कचरा उठने की उम्मीद है, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी गति मिलेगी। वाहनों के संचालन से कूड़ा उठाने की क्षमता बढ़ेगी और अलग-अलग जगहों से कचरा समय पर उठाया जा सकेगा। इससे सफाई कर्मचारियों को भी कूड़ा उठाने और उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


इनसेट
शहर में कचरा उठाने के लिए दो नए वाहनों की खरीद की गई है। इससे अब निगम के पास कुल 10 वाहन हो गए हैं जो शहर में कूड़ा उठाएंगे। अभी पुराने वाहनों के होने से अक्सर कूड़ा उठाने में समस्या आ रही थी। वहीं जल्द ही कुछ अन्य वाहन भी खरीदे जाएंगे ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। - सुषमा शर्मा, महापौर नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed