{"_id":"6540fe2dba1b1a997e028f6c","slug":"sanawars-kirti-first-dagshais-akshita-second-in-district-art-festival-solan-news-c-176-1-ssml1042-10162-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला कला उत्सव में सनावर की कीर्ति प्रथम, डगशाई की अक्षिता द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला कला उत्सव में सनावर की कीर्ति प्रथम, डगशाई की अक्षिता द्वितीय
विज्ञापन
प्रतियोगिता में स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। जिला स्तरीय कला उत्सव में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर की कीर्ति ने पहला और डगशाई स्कूल की छात्रा अक्षिता ठाकुर दूसरे स्थान पर रही। सनावर स्कूल के कार्तिक ने खेल खिलौने बनाने में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के जमा दो के साहिल वर्मा ने त्रिआयामी कला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सनावर स्कूल की छात्रा ने लोकनृत्य और डगशाई स्कूल की छात्रा ने शास्त्रीय नृत्य में भाग लिया।
इस वर्ष कला उत्सव का आयोजन तीन स्तर पर किया गया। इसमें प्रथम स्तर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतिभागियों ने वीडियो रिकॉर्ड करके खंड स्तर के लिए भेजा। यहां पर चयन कमेटियों की ओर से प्रतिभागियों का चयन किया गया। सनावर की प्रधानाचार्या दया पंवर ने तीनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते किया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी गतिविधियों में भाग लेने के लिए कहा। वहीं डगशाई स्कूल के प्रधानाचार्य कमर किशोर ने भी छात्रा को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कहा।