फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Samples of 26 food items collected at the fair; tested in a mobile laboratory.

Solan News: मेले में 26 खाद्य वस्तुओं के भरे सैंपल, मोबाइल लेबोट्री में की जांच

Sat, 27 Jun 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Samples of 26 food items collected at the fair; tested in a mobile laboratory.
मां शूलिनी मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भंडारों का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन

भंडारा बांटने के लिए ग्लब्स, हेड कैप लगाने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले में लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। मेले में स्टॉल लगाकर बैठे विक्रेताओं के 26 सैंपल जांचे। यह सैंपल मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोट्री में जांचे गए। इसमें तेल, सॉस, देसी घी, लाल व हरी चटनी के सैंपल शामिल है। ये सैंपल पास हो गए हैं। मेले में लगे भंडारों का भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मिठाई व अन्य खाद्य वस्तुएं बेच रहे विक्रेताओं को अखबार व छपाई वाले कागजों में खाद्य पदार्थ न देने की हिदायत दी।
भंडारा बांट रहे लोगों को आग्रह किया कि वे ग्लब्स और हेड कैप का इस्तेमाल भी करे ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था बनी रही। मेले में इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसे में पानी की व्यवस्था कैंपरों के माध्यम से लोगों ने की है। इन कैंपर में पानी के सैंपल भी मौके पर जांचे गए हैं। ये सैंपल भी ठीक पाए गए हैं। टीम ने आग्रह किया कि वे भंडारा होने के बाद सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

गौर रहे कि तीन दिवसीय मां शूलिनी मेले के लिए स्पेशल दो टीमें तैनात की गई है। इसमें पहली टीम में फूड सेफ्टी ऑफिसर दीक्षा कपिल की अध्यक्षता में बनाई गई है। यह टीम ठोडो मैदान व आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है। इसमें हेल्थ सुपरवाइजर प्रवीण धीमान, फूड एनालिस्ट राहुल देव शामिल हैं। जबकि दूसरी टीम फूड सेफ्टी ऑफिसर अंजु शर्मा की देखरेख में कार्य कर रही है। इसमें हेल्थ सुपरवाइजर रवि कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मी मंजू ठाकुर शामिल हैं। यह टीम अस्पताल रोड़, चौक बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
टीम ने भंडारों और खाद्य पदार्थ बेच रहे दुकानों का निरीक्षण किया। सभी जगह पर व्यवस्था ठीक पाई गई। फूड वेन में भी 26 सैंपल जांचे गए हैं। इनकी रिपोर्ट ठीक आई है।
-अतुल कायस्थ
सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed