{"_id":"5784d7f34f1c1b117a13e402","slug":"sadhupul-work-slow","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जुलाई तक साधु पुल नहीं बना तो होगा चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जुलाई तक साधु पुल नहीं बना तो होगा चक्का जाम
ब्यूरो, चायल सोलन
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल होटल एसोसिएशन की बैठक में कंडाघाट और चायल को जोड़ने वाले साधू पुल के धीमे निर्माण का मुद्दा गूंजा रहा। बैठक में कारोबारियों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सरकार ने 31 जुलाई तक इस पुल को जनता को समर्पित करने का ऐलान किया है। लेकिन अगर यही हालत रही तो निर्माण मुश्किल है। पुल न बनने से पर्यटन कारोबार के अलावा स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि तय समय पर पुल का निर्माण नहीं हुआ तो 1 अगस्त को होटल एसोसिएशन चायल में प्रदर्शन कर चक्का जाम करेगी।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि कंडाघाट को चायल से जोड़ने वाला पुल अगस्त 2014 में टूट गया था। लेकिन दो वर्ष के बाद भी इस पुल का निर्माण नहीं किया जा सका है। इसके लिए संघ उपायुक्त सोलन और अन्य अधिकारियों से भी कई बार मिल चुका है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सैलानियों को इस पुल के न होने से वैकल्पिक रास्ते से चायल का रुख करना पड़ रहा है। कई सैलानी वापस भी लौट रहे हैं। दूसरी तरफ पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में बेहद धीमा है। एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाल ही में डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने चायल का दौरा किया और चायल की जनता को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य 31 जुलाई 2016 तक पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन जिस तरह से यह काम चल रहा है उस तरह से लगता है कि अगले 6 महीनों में भी इसके पूरे होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। धमकी दी कि अगर 31 जुलाई तक पुल का कार्य पूरा नहीं हुआ तो 1 अगस्त को होटल एसोसिएशन चायल धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगी। इस मौके पर उपप्रधान रंणीज कपूर, सचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल चौपड़ा, अनुपाल सिंह, उदयवीर, बाबू राम वर्मा, हरदयाल, विशाल वर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशासन का करेंगे सहयोग
होटल एसोसिएशन चायल ने प्रशासन का सहयोग करने का जिम्मा भी उठाया है। संघ का कहना है कि कचरा प्रबंधन को दुरुस्त किया जाएगा। इसमें सरकार से मदद ली जाएगी। इसके लिए संघ कचरे के संग्रह के लिए कचरा वाहन खरीदेंगे। बैठक में सड़कों पर दिशा सूचक लगाए जाने की मांग उठाई गई। इससे पर्यटकों को साधु पुल से चायल आने में कोई कठिनाई न हो। वहीं चायल से साधु पुल के बीच में सड़क किनारे बैंच स्थापित किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से गूंजा, जिससे पर्यटक चायल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें।