{"_id":"58cbe2a04f1c1b2e5a32a61f","slug":"rusa-system-stop-in-collage","type":"story","status":"publish","title_hn":" कॉलेजों से रूसा प्रणाली को जल्द बंद करे सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों से रूसा प्रणाली को जल्द बंद करे सरकार
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में नुक्कड़ सभा और नाटकों के मंचन करके छात्रों की मांगों को उठाया। परिषद ने शिमला में 30 मार्च को शिमला में होने वाली विशाल आक्रोश रैली में आने का आह्वान विद्यार्थियों से किया। एबीवीपी के प्रांत व्यावसायिक संगठन मंत्री चेतन गुलेरिया ने राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के तहत लागू समेस्टर प्रणाली को तुरंत बंद करने की मांग की।
साथ ही राज्य सरकार और विवि प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि यूनीवर्सिटी तथा मेडिकल कॉलेज में अप्रत्याशित फीस वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश नुक्कड़ सभा का आयोजन बरोटीवाला कॉलेज में किया जिसमें शिमला यूनिवर्सिटी से आए पदाधिकारियों ने छात्रों के हितों की अनदेखी पर जमकर कटाक्ष किए।
छात्रों ने सेमेस्टर सिस्टम बंद करने की मांग उठाई। एबीवीपी के पूर्णकालिक सदस्य चेतन गुलेरिया ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं। प्रदेश में बड़े पैमाने पर शिक्षा का निजीकरण हुआ है। यूनीवर्सिटी प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद किया जाए। यूनीवर्सिटी की सर्वोच्च निणार्यक संस्था कार्यकारी काउंसिल की पूर्ववत शक्तियां दोबारा बहाल की जाएं। ईसी में शिक्षाविदों की जगह राजनैतिक व्यक्तियों के नामांकन से हिमाचल विवि की स्वायतत्ता को गिरवी होने से बचाएं।
विज्ञापन
हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला, बागवानी एवं वानिकी यूनिवर्सिटी सोलन तथा कृषि विवि पालमपुर के वित्तीय संकट हो दूर किया जाए। निजी बीएड कॉलेज में छात्रों का शोषण बंद करें। इस मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के निजीकरण पर एक नुक्कड़ सभा भी की। इसमें रूसा प्रणाली को समाप्त किए जाने की मांग की। सम्मेलन में एबीवीपी के कार्यकर्ता विवेक, पंकज, हैप्पी, निशांत ठाकुर झाड़माजरी, राजन ठाकुर, गुरदीप, सोनू, संजीव, रोहित, पिन्ना, रवि, दीप, मोनू, सैफ, बाबी, ललित और अन्य लोग मौजूद रहे।