{"_id":"6954242f3acc3db06809113b","slug":"runners-show-their-mettle-in-dagshai-325-participants-take-part-in-the-cross-country-race-solan-news-c-176-1-ssml1040-160351-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डगशाई में धावकों ने दिखाया दमखम, क्रॉस कंट्री में 325 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डगशाई में धावकों ने दिखाया दमखम, क्रॉस कंट्री में 325 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़
विज्ञापन
स्टार गोजू रियु कराटे संघ की 15वीं क्रोस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत संघ
स्टार गोजू रियु कराटे संघ ने करवाई 15वीं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
साक्षी राणा को बेस्ट कोच का अवार्ड, 5 से 50 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ बुलंद की आवाज
100 मीटर दौड़ में राजेश व यतिका ठाकुर रही पहले स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्टार गोजू रियु कराटे संघ की ओर से डगशाई पब्लिक स्कूल के मैदान में 15वीं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस दौड़ में सोलन, कसौली, सुबाथू और कुनिहार सहित जिला के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के करीब 325 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 5 साल के बच्चों से लेकर 50 साल के अभिभावकों तक का जोश रहा, जिन्होंने 100 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर तक की स्पर्धाओं में पसीना बहाया। जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के संघ के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस अवसर पर संघ की कोच साक्षी राणा को वर्ष 2025 के बेस्ट कोच के अवार्ड और नकद राशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक संजय ठाकुर ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें सब जूनियर 100 मीटर लड़कों की दौड़ में राजेश और लड़कियों में यतिका ठाकुर पहले स्थान पर रहीं। लड़कों के सीनियर वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में रविंद्र ने बाजी मारी, जबकि अजय दूसरे और ताजिंद्र तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की सीनियर वर्ग की 6 किलोमीटर दौड़ में पूनम ने पहला, निकिता ने दूसरा और कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अभिभावक वर्ग में पुरुषों की 1 किलोमीटर दौड़ में कालेश्वर भगत और महिलाओं में नीलाक्षी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल कर फिटनेस का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में इन स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन, सेंट मैरी कसौली, केवी एयरफोर्स, गुरुकुल इंटरनेशनल कुनिहार, एनवीएन नैनाटिक्कर और सोलन अकादमी समेत कई सरकारी व निजी स्कूलों के धावकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।इस मौके पर संघ के चेयरमैन राज कुमार सिंगला, मुख्य सलाहकार मोहन लाल जुनेजा, मोहिंदर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र कोंडल, पीयूष सिंगला और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति व प्रशिक्षक मौजूद रहे।