फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   RTO counter opend eleven Am in solan

आरटीओ दफ्तर में 11 बजे खुला फीस कलेक्शन काउंटर

Tue, 11 Apr 2017 11:20 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
RTO counter opend eleven Am in solan
सोलन में आारटीअो दफ्तर के बाहर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

सब्जी मंडी स्थित आरटीओ कार्यालय सोलन में मंगलवार को वार्षिक वाहन टैक्स और अन्य कार्यों को करवाने के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह काउंटर डेढ़ बजे तक ही खुलना था। प्रभावितों का आरोप है कि फीस कलेक्ट करने वालों ने 11 बजे कार्य शुरू किया। वहीं संबंधित अधिकारी का दावा है कि समय पर काउंटर खोला था।

विज्ञापन

 
लोगों ने कहा कि मार्च और अप्रैल में टैक्स, पासिंग और अन्य फीसें जमा होती है। मंगलवार को काम करवाने के लिए ट्रांस्पोर्टर और अन्य लोग सुबह ही पहुंच गए। लेकिन सुबह करीब 11 बजे तक फीस जमा करने का काम शुरू नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभावितों में देवठी के संजीव कुमार, सुबाथू के मुकेश, राकेश, राकेश कुमार, रोशन लाल, विपिन, किशन नेगी, मदन शर्मा अश्वनी शर्मा और धर्मपाल ने कहा कि लोगों को इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देरी से काउंटर लगने और लंबी कतारों में खड़े होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी है। काउंटर खुले रहने के समय को लेकर भी विभाग का अलग तर्क है। अधिकारियों का कहना है कि काउंटर दो बजे तक खुला रहता है। लेकिन लोगों ने बताया कि काउंटर डेढ़ बजे बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन


केस एक
कतारों में खड़े नालागढ़ से आए ओंकार सिंह ने बताया कि वह अपनी गाड़ियों का टैक्स जमा करवाने सोलन आए हैं। लेकिन सोमवार को उनका नंबर नहीं लगा। उन्हें मंगलवार को दोबारा आना पड़ा। बताया कि वह सुबह नौ बजे से खड़े हैं लेकिन 12 बज गए फिर भी उनका नंबर नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
रबौण से आए यशपाल ने कहा कि वह सुबह से लाइन में खड़े हैं। लेकिन उनका नंबर नहीं लग रहा। फीस जमा करवाने का कार्य डेढ़ बजे तक की किया जाता है। लेकिन भारी रश होने से लोगों को मुश्किलें हो रही हैं। फीस लेने का कार्य भी देरी से शुरू हुआ है।


समय पर हुआ कार्य शुरू
आरटीओ का कार्यभार संभाल रहे अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि फीस जमा करने वाला अधिकारी अपने समय पर 10 बजे बैठ गए थे। बताया कि इन दिनों गाड़ियों के टैक्स और पासिंग के सीजनी कार्य चल रहे हैं। इसके चलते भीड़ ज्यादा है। रही बात फीस जमा करवाने की तो उसका काउंटर सिर्फ दो बजे तक ही लगता है। जिसके बाद जमा किया गया कैश बैंक में डाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed