{"_id":"69542417015bfc424a00706d","slug":"royal-public-school-won-the-overall-trophy-solan-news-c-176-1-ssml1044-160360-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रॉयल पब्लिक स्कूल के नाम रही ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रॉयल पब्लिक स्कूल के नाम रही ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
लोधी माजरा स्थित रायल स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी की विजेता टीम मुख्य अतिथि
- फोटो : कैसरगंज क्षेत्र में वन विभाग द्वारा मारा गया भेड़िया।
खेलकूद प्रतियोगिता में सात स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
एसएसपी निशार मोहम्मद ने विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। लोधीमाजरा स्थित रॉयल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस और पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खेल महाकुंभ में बीबीएन क्षेत्र के सात प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में एसएसपी निशार मोहम्मद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों व मेधावियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान रॉयल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओवरऑल विजेता बना। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल प्रथम, शारदा पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-14 छात्र वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल विजेता, विवेक पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में शारदा स्कूल पहले, रॉयल पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 छात्र वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल प्रथम, कृष्णा पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान पाया। इसके अलावा वॉलीबाल अंडर-19 में माउंटेन वैली स्कूल ने विजेता व रॉयल पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। कार्यक्रम में एसएसपी निशार मोहम्मद ने बच्चों को संबोधित करते हुए खेलों के साथ-साथ अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल के निदेशक हुकम ठाकुर, प्रधानाचार्य डॉ. कुमारी सुजाता और उपप्रधानाचार्य रीना चौहान का विशेष योगदान रहा।
सांस्कृतिक मंच पर दिखी कला की झलक
खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक मंच पर भी प्रतिस्पर्धा कड़ी रही। एकल गीत में शारदा पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान पाया, जबकि युगल गीत और समूह गीत में रॉयल पब्लिक स्कूल विजेता रहा। एकल नृत्य में माउंटेन वैली स्कूल और समूह नृत्य में सार्थक इंडो अमेरिकन स्कूल अव्वल रहे। स्किट और नाटक प्रतियोगिताओं में शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से प्रथम स्थान झटका।