{"_id":"6835aca910d2aafb540f7b69","slug":"rohit-wrestler-from-panipat-won-the-title-of-badi-mali-solan-news-c-176-1-ssml1040-144861-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पानीपत के रोहित पहलवान ने जीता बड़ी माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पानीपत के रोहित पहलवान ने जीता बड़ी माली का खिताब
विज्ञापन
नमोल में कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता पहलवा आयोजकों के साथ। स्रोत आयोजक
मंगला माता मंदिर नमोल में आयोजित किया दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र का प्रसिद्ध मंगला माता कुश्ती मेला नमोल मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। सुबह के समय ग्रामीणों ने माता के मंदिर में दलिये का प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इसमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दोपहर बाद अखाड़ा पूजन के साथ दंगल का शुभारंभ हुआ। इसमें स्थानीय व बाहरी राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लिया। महिला पहलवानों ने भी इसमें कुश्ती के दाव-पेंच दिखाए। छोटी माली का मुकाबला वीर सिंह मरयोग व युद्धवीर सिंह जम्मू के बीच हुआ। इसमें मरयोग के पहलवान वीर सिंह ने मुकाबला जीता। वहीं बड़ी माली का मुकाबला सुनील पहलवान दिल्ली व रोहित पहलवान पानीपत के बीच हुआ। इसमें पानीपत के पहलवान रोहित ने मुकाबला जीता। मुख्यातिथि राजेंद्र ठाकुर ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपनी ओर से मेला कमेटी को 11 हजार रुपये भेंट किए। इस मौके पर कुश्ती मेला कमेटी प्रधान इंद्र सिंह, सचिव रंजीत ठाकुर, बहादुर सिंह, जयपाल तनवर, कृष्ण लाल, वीरेंद्र तनवर, अजय तनवर, मूलराज ठाकुर सहित सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद रहे।