फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   roads in bad condition

Solan News: धर्मपुर-कंडा तक उखड़ी टारिंग, गढ़खल-कसौली पर पेयजल पाइप बिछाने के लिए खोद दी सड़क

Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़कें.....अभियान:11
विज्ञापन

धर्मपुर-सनावर-गड़खल सड़क की भी हालत लगातार हो रही खराब
सड़कों की टारिंग तो दूर पेचवर्क के लिए भी नहीं है विभाग के पास बजट
खराब सड़कों का इस्तेमाल करने को मजबूर हो रहे लोग, बढ़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। पर्यटकों को आरामदायक तरीके से कसौली तक पहुंचाने वाली सड़कों की हालत खराब हो गई है। हालत यह है कि सड़क पर वाहन ले जाना दूभर हो जाता है। इसके अलावा भी कई अहम सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। धर्मपुर से कंडा तक सड़क की टारिंग तक उखड़ चुकी है। हर जगह सड़क गड्ढों में तबदील है। वहीं, पर्यटकों के लिए अहम स्थान कसौली-गड़खल सड़क पर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोद दिया गया है। बीच सड़क से पाइप को गुजारा जा रहा है। अभी तक पाइप बिछाने के बाद सड़क पर टारिंग भी नहीं की गई है। खराब सड़क का इस्तेमाल करने के लिए लोग मजबूर हो रहे हैं। इससे परेशानी भी लोगों की बढ़ती जा रही है।
सड़कों की मरम्मत के लिए ठेकेदार को देने के लिए विभाग के पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में सड़कों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। कसौली से गड़खल तक सड़क पर कंक्रीट बिछाकर काम चलाया जा रहा है। इसी तरह धर्मपुर-सनावर-गड़खल सड़क की हालत भी खराब हो रही है। इस सड़क को बरसात से पहले ठीक करवाया गया था। वाहन चालकों को सड़क पर पड़े गड्ढों में हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है। सड़कों पर अधिकतर गड्ढे बरसात के बाद पड़े हैं। इसी तरह से गड़खल-शक्तिघाट, गड़खल-ब्रूरी की हालत भी खराब हो गई है। बरसात में सड़क का किनारा धंसने से धर्मपर-कंडा रोड बंद भी हो गया था। अब इस सड़क को मात्र डंगा लगाकर चालू किया है। मरम्मत का कार्य आगामी दिनों में होगा।
विज्ञापन


इनसेट
चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क काफी समय से बंद
चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क की हालत काफी खराब है। बरसात में धंसी सड़क को ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में चक्कीमोड़-भोजनगर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बसों को वाया बनासर होकर भेजा रहा रहा है। लोग भी अगर परवाणू आना चाहते हैं तो भोजनगर से वाया बनासर होकर परवाणू आना पड़ रहा है। चक्कीमोड़-भोजनगर को धंसे करीब तीन माह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed