फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   road repair

26 करोड़ से संवरेंगे तीन संपर्क मार्ग

Tue, 02 Feb 2016 07:39 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Tue, 02 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
road repair

परवाणू-कामली-जोहड़जी मार्ग, चक्की मोड़-भोज नगर व परवाणू-कसौली संपर्क मार्ग के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने 26 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। शीघ्र ही इन मार्गों पर कार्य शुरू हो जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश शिकायत निवारण समिति के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश बेरी ने कही। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रदेश के अधिकारियों व मुख्यमंत्री के समक्ष पिछले लंबे समय से उठा रहे थे।  मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन संपर्क मार्गों की डीपीआर तैयार करके एनएच अथॉरिटी को भेजने के निर्देश दिए थे। जिस पर अथॉरिटी ने अब 26 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है और शीघ्र इन संपर्क मार्गों के सुधार का कार्य शुरू हो जाएगा। परवाणू नगर परिषद के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि परवाणू के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश शिकायत निवारण समिति के सदस्य सतीश बेरी का प्रयास रंग लाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed