26 करोड़ से संवरेंगे तीन संपर्क मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू-कामली-जोहड़जी मार्ग, चक्की मोड़-भोज नगर व परवाणू-कसौली संपर्क मार्ग के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने 26 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। शीघ्र ही इन मार्गों पर कार्य शुरू हो जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश शिकायत निवारण समिति के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश बेरी ने कही। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रदेश के अधिकारियों व मुख्यमंत्री के समक्ष पिछले लंबे समय से उठा रहे थे। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन संपर्क मार्गों की डीपीआर तैयार करके एनएच अथॉरिटी को भेजने के निर्देश दिए थे। जिस पर अथॉरिटी ने अब 26 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है और शीघ्र इन संपर्क मार्गों के सुधार का कार्य शुरू हो जाएगा। परवाणू नगर परिषद के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि परवाणू के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश शिकायत निवारण समिति के सदस्य सतीश बेरी का प्रयास रंग लाया है।